AI Structured Summary
Not yet generated for this judgment
Judgment
प्रार्थी की ओर से धारा 439 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत पुलिस थाना, राषमी जिला चित्तौड़गढ़ में दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्याः 67/2020 अपराध अंतर्गत धारा 363, 354, 120बी. भारतीय दण्ड संहिता एवं धारा 11ध्12 पोक्सो एक्ट में जमानत का लाभ देने के लिये यह प्रार्थना पत्र पेश किया गया हैं। प्रार्थी के विद्वान् अधिवक्ता द्वारा प्रार्थना पत्र में अंकित तथ्यों को दोहराते हुये निवेदन किया गया कि, प्रार्थी को ़गलत रूप से फंसाया गया है प्रार्थी का कोई पूर्व आपराधिक रिकार्ड नहीं है। पीड़िता ने धारा 164 दण्ड प्रक्रिया संहिता के बयानों में प्रार्थी के विरूद्ध कोई विषिश्ट आरोप नहीं लगाये हैं। विषिश्ट आरोप रतन पर लगाये है। सहअभियुक्त किषन उर्फ कैलाष एवं हिरू की जमानत इस न्यायालय की समकक्ष पीठ के आदेष दिनांक 09..06.2020 एवं दिनांक 03.09.2020.से स्वीकार की जा चुकी है, प्रार्थी का मामला किषन उर्फ कैलाष से भिन्न नहीं है। प्रार्थी लम्बे समय से न्यायिक अभिरक्षा में है। प्रकरण के विचारण में समय लगने की संभावना हैै, अतः प्रार्थी को जमानत का लाभ दिया जावे। विद्वान् लोक अभियोजक द्वारा विरोध करते हुये कथन किया कि प्रकरण में पीड़िता द्वारा धारा 164 दण्ड प्रक्रिया संहिता के बयानों में प्रार्थी-अभियुक्त पर आरोप लगाये हैं। सहअभियुक्त किषनलाल व हिरू के विरूद्ध कोई विषिश्ट आरोप नहीं होने के कारण जमानत का लाभ दिया गया है,, अतः जमानत प्रार्थना पत्र खारिज किया जावे। उभय पक्षों के तर्कों पर मनन किया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। पीड़िता द्वारा धारा 164 दण्ड प्रक्रिया संहिता के बयानों में प्रार्थी-अभियुक्त पर जो आरोप लगाये हैं, वहीं किषन उर्फ कैलाष, पर आरोप लगाये हैं। सहअभियुक्त किषन उर्फ कैलाष की जमानत इस न्यायालय की समकक्ष पीठ द्वारा स्वीकार की जा चुकी है। प्रार्थी का प्रकरण किषन उर्फ कैलाष से भिन्न नहीं है, ं प्रकरण के विचारण में समय लगने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रकरण के समस्त तथ्यात्मक स्थिति, परिस्थितियों को दृश्टिगत रखते हुए, इस स्तर पर प्रकरण के गुणावगुण पर कोई राय व्यक्त किये बिना, प्रार्थी की ओर से प्रस्तुत यह जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार किये जाने योग्य है। परिणामतः प्रार्थी की ओर से प्रस्तुत यह जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार किये जाते हैं और आदेश दिया जाता है कि यदि प्रार्थी राजेष पुत्र सोहनलाल., विचारण न्यायालय के संतोषप्रद, उनके न्यायालय में नियत तिथियों पर एवं जब भी उन्हें बुलाया जाए, उपस्थिति हेतु पचास हजार रूपये का व्यक्तिगत बन्ध-पत्र एवं पच्चीस-पच्चीस हजार रूपये की दो प्रतिभूतियां प्रस्तुत करे तथा उसकी किसी अन्य प्रकरण में आवश्यकता न हो तो उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाए।
